School Events
2026-10-02
गांधी जयंती – राष्ट्रीय अवकाश
सत्य और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस पर स्कूल बंद रहेगा। आइए, उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाएं।
2026-10-20
विजयोत्सव – दशहरा अवकाश
अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक ‘दशहरा’ के अवसर पर विद्यालय बंद रहेगा। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
2026-11-08
दीपावली अवकाश
सुख, समृद्धि और प्रकाश के त्योहार दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के उपलक्ष्य में विद्यालय में अवकाश रहेगा। आप सभी का जीवन सुख-समृद्धि से आलोकित हो।
2026-11-24
गुरु नानक जयंती
शांति, मानवता और भाईचारे का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर विद्यालय बंद रहेगा। आप सभी को गुरपुरब की हार्दिक शुभकामनाएं।
2026-12-25
बड़ा दिन – क्रिसमस की शुभकामनाएं
प्रेम और खुशियों के त्योहार क्रिसमस के अवसर पर विद्यालय बंद रहेगा। आप सभी को क्रिसमस की हार्दिक बधाई।